बागपत। विपुल जैन
गैलेक्सी शिक्षा प्रसार समिति द्वारा संचालित एमजीएस अल अमन स्कूल पांची में होली मिलन समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी।
बागपत के पांची गांव के एमजीएस अल अमन स्कूल में होली मिलन समारोह के दौरान एक-दूसरे को गुलाल लगाते शिक्षक
इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल एवं सुप्रसिद्ध समाज सेविका गुलिस्ता मुमताज ने कहा कि होली प्रेम व मिलन का त्योहार है। सभी को इस त्योहार को आपसी प्रेमभाव व भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। इस दिन सभी को आपसी मतभेदों को भुलाकर फिर से एक होना चाहिए।
कार्यक्रम में गांव की काफी महिलाओं व स्कूल के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया और होली पर खूब मस्ती की। इस मौके पर गुलजार आलम, दुष्यंत कुमार, दीपक, शौरभ,गरिमा, रूखसाना आदि उपस्थित रहे l
If you have any doubts, please let me know