हरीश चोधरी वार्ड -21 से लड़ेंगे जिला पंचायत का चुनाव। | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
डाॅ सत्यपाल सिंह के बेहद करीबी है हरीश चोधरी 
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के रहेंगे प्रबल दावेदार 

बागपत। विपुल जैन 
बागपत के बली गांव के रहने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रमुख समाज सेवी हरीश चोधरी ने जिला पंचायत चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वह पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। इसको लेकर उन्होंने पूरी जोर-शोर के साथ तैयारियां भी शुरू कर दी है। 
हरीश चौधरी


हरीश चोधरी ने वार्ड नम्बर-21 से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। कहा कि भाजपा के सिम्बल पर वह चुनाव मैदान में आएंगे। यदि जनता का भरपूर प्यार व समर्थन उन्हें मिला तो वह क्षेत्र में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आने देंगे। कहा कि आज भी क्षेत्र में कई जगह ऐसी है, जहां पर लाइट की सुविधा नहीं है। सड़के टूटी-फूटी पड़ी हुई है। जिला पंचायत का फंड विकास कार्यों में नहीं लग पाता। कहा कि वह जनता का पैसा जनता के विकास कार्यों पर खर्च करेंगे। उनका मकसद पैसा कमाना नहीं है बल्कि जनता की सेवा करना है। हरीश चोधरी भाजपा के सांसद डाॅ सत्यपाल सिंह के बेहद करीबी माने जाते है। लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने डाॅ सत्यपाल सिंह का काफी सहयोग किया था। अब वह डाॅ सत्यपाल सिंह के आशीर्वाद से बागपत की सक्रिय राजनीति में उतरने वाले है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top