नाव हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
बागपत यमुना नाव हादसे को बेहद दुखद बताया
बागपत। विपुल जैन
बली गांव के रहने वाले प्रसिद्ध समाज सेवी एवं बिजनेस मैन सतीश पंवार ने बागपत यमुना नदी में हुए नाव हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया और इस हादसे में मारे गये मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
सतीश पंवार ने कहा कि बागपत यमुना नदी में जो नाव हादसा हुआ है, वह काफी दुखद है। इस हादसे में कई लोग मारे गये, जिनमें महिलाएं भी है। कई महिलाएं अभी भी लापता है। कहा कि प्रशासन को उनके राहत व बचाव कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए। साथ ही प्रदेश सरकार को भी चाहिए कि वह इस हादसे के मृतक लोगों के परिजनों को उचित मुआवजा दे। ताकि उनका अपनी गुजर-बसर करने में राहत मिल सके। भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृति न हो, इसके लिए प्रशासन बैठकर रणनीति बनाये। अंत में उन्होंने मृतक लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
If you have any doubts, please let me know