नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी की शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक पंकज गुप्ता के आवास पर हुई। इसमें चुनाव अधिकारी डॉक्टर रामलाल की देखरेख में वर्ष 2020 एवं 2021 के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया।
बागपत के टटीरी में लायंस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते कार्यकर्ता

इसमें वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ कमला अग्रवाल को अध्यक्ष, संदीप अग्रवाल को प्रथम उपाध्यक्ष, दीपक गोयल को द्वितीय उपाध्यक्ष, अलका गुप्ता को सचिव व संतोष गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी ने उनका माल्यार्पण, शॉल व पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। 
बैठक में जोन चेयरमैन प्रवीण गुप्ता ने कहा कि बागपत जनपद में  लायंस क्लब की कमान पहली बार महिला शक्ति के हाथ में होगी। उम्मीद जताई कि डॉक्टर कमला अग्रवाल के नेतृत्व में लायंस क्लब नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा। संचालन डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विजन अभिमन्यु गुप्ता ने किया। इस अवसर पर हंसराज गुप्ता, संजय गर्ग, पवन गोयल, डॉ योगेश, मनजीत खुराना, डॉ सीमा यादव, गुनेंद्र गुप्ता, विपिन गुप्ता एडवोकेट, अजय मित्तल, अशोक कुमार, मास्टर मूलचंद, सचिन सिंघल, राजकुमार गोयल, गौरव आर्य, अंकित जिंदल, श्वेता गुप्ता, गगन गुप्ता, अभिषेक मित्तल, मनोज गुप्ता, अतुल गुप्ता, नरेश गुप्ता, अनिल गांधी आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top