चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को किया पुरस्कृत | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
एनवायरनमेंट एंड सोशल रिसर्च आर्गेनाईजेशन एवं हम्बोल्ट स्टेट यूनिवर्सटी केलिफोर्निया अमेरिका के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय इदरीशपुर में चित्रकला समेत विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
बागपत के इदरीसपुर गांव में पुरस्कृत किए गए चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता बच्चे

इसमें बच्चों ने पूरी उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया तथा
पर्यावरण शिक्षा,स्वच्छ्ता,स्वास्थ्य एवं सड़क सुरक्षा विषय पर चित्र उकेरे। इस मौके पर ओमकार सिंह मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। रंग भरो प्रतियोगिता में कक्षा पांच की शालू ने प्रथम, कक्षा चार के सिद्धांत ने दूसरा व कक्षा तीन के वंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा सात की गुड्डन ने प्रथम, कक्षा आठ के शुभम ने द्वितीय व कक्षा आठ की आकांक्षा ने तृतीय स्थान  पर बाजी मारी। विजेता बच्चों एस्रो के निदेशक संजय राणा व
विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास मलिक ने प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। 
संचालन अक्षय कुमार ने किया।
इस मौके पर अवधेश कुमार,धर्मेन्द्र कुमार, हरिओम शर्मा,रामकुमार व रामबीर आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top