बीजेपी की देहात द्वितीय बैठक वाजिदपुर में संपन्न हुई | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बड़ौत | सुरेंद्र मलनिया

बड़ौत! भारतीय जनता पार्टी बड़ौत देहात द्वितीय कि एक बैठक शुक्रवार को बड़ौत विधानसभा के ग्राम वाजिदपुर में हुई जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सत्यवीर सिहं बड़का व संचालन मंडल महामंत्री मास्टर सत्येन्द्र तोमर ने किया
बैठक में पार्टी के आगमी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी अध्यक्षता कर रहे मंडमंडल उपाध्यक्ष सत्यवीर सिहं ने कहा कि मंडल के सभी कार्यकर्ता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर बूथ पर लेकर जायें जिससे इसका सभी वर्गों को लाभ मिल सकें।
 प्रदेश में योगी सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है जिससे सभी वर्गों को इसका लाभ मिल रहा है अब गांवों में 24 घंटे सरकार  बिजली देने काम कर रही है शिक्षा का क्षेत्र हो या कृषि क्षेत्र हो हर क्षेत्र में सरकार हर वर्गों के लिए कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से सरकार की खूबियों को आम जनता तक पहुंचाने में जुटेगी। बैठक में जिला मिडिया प्रभारी पवन शर्मा पर्व मंत्री मनोज कटारिया  विनोद पाचाल अंकित प्रधान  मंडल महामंत्री मा सत्येन्द्र तोमर श्री ओम कश्यप कार्यालय प्रभारी प्रभात स्वामी अमरजीत पंवार मास्टर आशीष तोमर उपाध्यक्ष कालूराम चरण सिंह कश्यप फौजी प्रवीण तोमर मित्रपाल बाल्मीकि मा बालेन्दर तोमर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top