चोबीस घंटे के भीतर हो जाती है शरीर में रक्त की पूर्ति
स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन माह में कर सकता है रक्तदान
बागपत। विपुल जैन
लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी के सदस्य एवं सुप्रसिद्ध समाज सेवी वीरेन्द्र त्यागी ने लोगों को रक्तदान करने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सभी को रक्तदान शिविरों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और मानव जीवन की रक्षा के लिए रक्तदान करना चाहिए।
वीरेन्द्र त्यागी शनिवार को नगर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रक्तदान सर्वोत्तम दान है। रक्त का कोई भी विकल्प नहीं है। इसलिए व्यक्ति द्वारा किये गये रक्तदान से दूसरे व्यक्ति की जिन्दगी को बचाया जा सकता है। कोई भी स्वस्थ स्त्री, पुरुष जिसकी आयु 18 से 65 वर्ष के मध्य हो वह प्रत्येक तीन माह में रक्तदान कर सकता है। उसका वजन 45 किलो या उससे अधिक होना चाहिए। साथ ही उसके शरीर में हिमोग्लोबिन की मात्रा साढ़े बारह प्रतिशत होनी चाहिए। चोबीस घंटे के भीतर शरीर में रक्त की पूर्ति हो जाती है।
If you have any doubts, please let me know