होली पर करें कैमिकल रंगों का त्याग: राजीव गुप्ता | NMPK Media @Baghpat

0
 प्रक्रतिक रंगों से सुरक्षित रहती है त्वचा 
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है होली 

बागपत। विपुल जैन
प्रमुख समाज सेवी एवं श्रीकृष्णा इंडेन सेवा बागपत के संचालक राजीव गुप्ता ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है। इस त्यौहार पर सभी को कैमिकल रंगों का त्याग कर प्राकृतिक रंगों से होली खेलनी चाहिए।
राजीव गुप्ता प्रमुख समाजसेवी

राजीव गुप्ता ने कहा कि प्राकृतिक रंगों से हमारी त्वचा सुरक्षित रहती और शरीर के लिए भी प्राकृतिक रंग लाभदायक रहते है। क्योंकि यह रंग विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों, जड़ी-बूटियों, वनस्पतियों व फूलों से बनाये जाते है। साथ ही इन रंगों की सुगंध भी हर किसी को आकर्षित करती है। कहा कि होली जहां बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, वही होली रंगों व हास्य के पर्व के रूप में भी मनाई जाती है। रंगों के बिना होली की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने होली के दिन एक बुराई को त्यागकर एक अच्छाई को ग्रहण करने की बात कही। साथ ही सभी से एकता, प्यार व भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की। कहा कि सभी लोग आपस में मिलकर शांति व सद्भाव के साथ होली मनाये और अपने मनमुटावों को दूर करें। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top