बागपत जिले का नाम रखा जाये सत्यपाल नगर: पुष्पेंद्र | NMPK Media @Baghpat

0
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस बनने से होगा चहुंमुखी विकास 
बागपत सांसद डाॅ सत्यपाल सिंह के कार्यों की प्रशंसा की 

बागपत। विपुल जैन
भाजपा वरिष्ठ नेता एवं सांसद विकास कार्य निगरानी समिति के सदस्य पुष्पेंद्र कुमार डौला ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के पास होने से बागपत क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा और यहां पर किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं रहेगी।

पुष्पेंद्र कुमार डौला बुधवार को नगर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। कहा कि इस एक्सप्रेस के निर्माण से बागपत से दिल्ली, सहारनपुर व देहरादून की दूरी घटेगी और वहां पर आना-जाना काफी आसान हो जाएगा। समय व धन की काफी बचत होगी और इन शहरों के बीच बागपत के लोगों के व्यापारिक रिश्ते भी बढ़ेंगे। कहा कि बागपत के सांसद डाॅ सत्यपाल सिंह द्वारा क्षेत्र में इतने विकास कार्य कराये जा रहे है, जितने विकास कार्य बागपत के इतिहास में कभी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि डाॅ सत्यपाल सिंह के विकास कार्यों को देखते हुए यदि सरकार बागपत जिले का नाम सत्यपाल नगर रख दे तो यह बागपत जिले के लोगों के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात होगी। कहा कि वह इसके लिये जल्द ही केन्द्र व प्रदेश सरकार को पत्र भेजेंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top