बागपत। विपुल जैन
डिवाइन ग्लोबल एकेडमी बडौत के शिक्षको द्वारा अच्छे स्तर की शिक्षा देने के लिए एक जन जागरूकता रैली का निकाली।
![]() |
| बागपत के बड़ौत में शैक्षिक जागरूकता रैली निकालते डिवाइन ग्लोबल एकेडमी के शिक्षक |
रैली डिवाइन ग्लोबल एकेडमी से शुरू होकर बडौत नगर के छपरौली रोड, पट्टी चौधरान, बावली रोड, खत्री गढ़ी, मुख्य बाजार, नेहरू मूर्ति, फूंस वाली मस्जिद, कोताना रोड, दिल्ली सहारनपुर रोड से होती हुई वापस एकेडमी पर आकर समाप्त हुई। रैली के माध्यम से सभी को शिक्षित होने का संदेश दिया गया। संस्था के प्रधानाचार्य के के त्यागी ने बताया कि एकेडमी में सुपर 30 नाम से एक कक्षा का संचालन किया गया है, जिसमे 30 बच्चों को इस प्रकार से शिक्षित किया गया है कि वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसी भी स्कूली संस्था के बच्चो के साथ कम्पीटिशन करने के लिए तैयार है। जीतने वाले छात्र को इसके लिए 10 हजार रुपये का नकद पुरुस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति कर दूसरो को भी अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रेरित करना व छात्रों के भविष्य को उज्ज्वल करना है। इस अवसर पर अमित जांगिड़, शुभम तोमर, विनीत मित्तल, विनय पंवार आदि शिक्षक व सन्देश तोमर, तनु राणा, ईशा तोमर, ईशा भारद्वाज, तनिषा दांगी, निशा तोमर, शिवम, श्यान, भूमि, सलोनी, गायत्री पांडे आदि छात्र मौजूद थे।

If you have any doubts, please let me know