बागपत। विपुल जैन
एडीके जैन आई हॉस्पिटल खेकड़ा के सौजन्य से गढ़ी कलंजरी गांव में निशुल्क नेत्र एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगाया गया। इसमें इलाज कराने के लिए मरीजों की काफी भीड़ उमड़ी।
इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री विपिन शर्मा मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए और उन्होंने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर शिविर के संयोजक एवं भाजपा वरिष्ठ नेता नरेश वर्मा ने कहा कि नेत्रदान से बड़ा कोई भी पुण्य कार्य नहीं है। सभी को मृत्यु उपरांत नेत्रदान करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेत्रदान करने से दो नेत्रहीन व्यक्तियों की दुनिया में उजाला किया जा सकता है। शिविर में मरीजों को चश्मे व दवाइयों का वितरण किया गया। बताया कि शिविर में जो मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित किए गए हैं, उनका ऑपरेशन निशुल्क किया जाएगा।
इस मौके पर रामपाल प्रधान, विष्णु पंडित, विवेक वर्मा, डॉ राम, सुमित, प्रतिभा,आसिफ, सोमपाल, मनोज धामा आदि थे।

If you have any doubts, please let me know