विदेश में मनाएंगे दीपक यादव अपना जन्मदिन | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन
ऑल इंडिया यादव महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव अपना जन्मदिन विदेश में मनाएंगे। बताया कि कोर्ट ने उन्हें 6 महीने के लिए विदेश जाने की अनुमति दे दी है।
दीपक यादव राष्ट्रीय प्रवक्ता ऑल इंडिया यादव महासभा

दीपक यादव ने बताया कि वह पिछले 15 साल से लगातार विदेश में अपना जन्मदिन मना रहे हैं। पिछले साल कोर्ट द्वारा अनुमति न देने से वह विदेश नहीं जा पाए थे। बताया कि जुलाई माह में उनका जन्मदिन है। विदेश जाने के लिए उन्होंने इस बार पहले ही कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी थी, जिस पर उन्हें कोर्ट ने 6 महीने के लिए विदेश जाने की अनुमति दे दी है। गौरतलब है कि दीपक यादव पर कई मुकदमे विचाराधीन है, जिस कारण उन्हें विदेश जाने से पहले कोर्ट की अनुमति लेनी पड़ती है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top