होली पर एक बुराई को त्यागकर एक अच्छाई को करे ग्रहण : गजेंद्र सिंह | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन
जिला जाट सभा बागपत के जिला सचिव एवं हिन्द अमन सिक्योरिटी सर्विस के मैनेजिंग डायरेक्टर गजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि सभी लोगों को होली के दिन एक बुराई को त्यागकर एक अच्छाई को ग्रहण करना चाहिए। साथ ही किसी के ऊपर ऐसी कोई भी  टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, जिससे उसकी भावनाओं को ठेस पहुंचे। सभी को प्यार, मोहब्बत के साथ इस त्यौहार को मनाना चाहिए। 
गजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है। इस त्यौहार पर सभी को कैमिकल रंगों से भी बचना चाहिए और उसकी जगह प्राकृतिक रंगों से होली खेलनी चाहिए। क्योंकि प्राकृतिक रंगों से हमारी त्वचा सुरक्षित रहती है। प्राकृतिक रंग विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों, जड़ी-बूटियों, वनस्पतियों व फूलों से बनाये जाते है। साथ ही इन रंगों की सुगंध भी हर किसी को बहाती  है। कहा कि होली जहां बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, वही होली रंगों व हास्य के पर्व के रूप में भी मनाई जाती है। रंगों के बिना होली की कल्पना नहीं की जा सकती। साथ ही उन्होंने सभी से एकता, प्यार व भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की। कहा कि सभी लोग आपस में मिलकर शांति व सद्भाव के साथ होली मनाये और अपने मनमुटावों को दूर करें। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top