लेखा किड्स स्कूल में बच्चों ने जमकर खेली होली | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
लेखा किड्स स्कूल मंसूरपुर में होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने एक- दूसरे को गुलाल लगाकर जमकर होली खेली और खूब मौज- मस्ती की।

इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल लेखा चौधरी ने भी बच्चों को गुलाल लगाकर उन्हें होली की बधाइयां दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को आपसी भाईचारे के साथ होली मनानी चाहिए। होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन सभी को आपसी मतभेदों को भुलाकर एकता व भाईचारे के साथ रहना चाहिए। इसके अलावा स्कूल की प्रबंधक सिमरन लांबा व पूजा वर्मा ने भी बच्चो को होली का महत्व बताया। इस अवसर पर शिवानी चौधरी,मनीषा गंगवालिया, वैशाली चौहान आदि समेत काफी लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top