बागपत। विपुल जैन
भाजपा नगर मंडल के सौजन्य से नगर के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अजय गोयल को भाजपा मीडिया विभाग का जिला संयोजक बनाये जाने पर सभी ने उनका फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष जय कुमार ने कहा कि अजय गोयल को भाजपा द्वारा मीडिया विभाग का जिला संयोजक बनाये जाने से अब भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों को और भी अच्छी प्रकार से जन-जन तक पहुंचाया जा सकेगा। इस मौके पर भाजपा मीडिया विभाग के जिला संयोजक अजय गोयल ने कहा कि पार्टी की विचारधारा को पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से द्वार- द्वार पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री प्रकाश मालिक ने किया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष बिजेंद्र चौहान, मंडल महामंत्री प्रवीण शर्मा, सुमन चौहान, मनोज पहलवान, वरिष्ठ भाजपा नेत्री मनजीत कौर, राजेश गौतम, बबलेश वशिष्ठ, पंकज शर्मा, जिवेंद्र जैन, संयम जैन, अक्षय जैन, गौरव, सचिन सैनी, जावेद, दुष्यंत आदि थे।

![]() |
| बागपत में भाजपा मीडिया विभाग का जिला संयोजक बनने पर अजय गोयल का स्वागत करते कार्यकर्ता |
इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष जय कुमार ने कहा कि अजय गोयल को भाजपा द्वारा मीडिया विभाग का जिला संयोजक बनाये जाने से अब भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों को और भी अच्छी प्रकार से जन-जन तक पहुंचाया जा सकेगा। इस मौके पर भाजपा मीडिया विभाग के जिला संयोजक अजय गोयल ने कहा कि पार्टी की विचारधारा को पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से द्वार- द्वार पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री प्रकाश मालिक ने किया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष बिजेंद्र चौहान, मंडल महामंत्री प्रवीण शर्मा, सुमन चौहान, मनोज पहलवान, वरिष्ठ भाजपा नेत्री मनजीत कौर, राजेश गौतम, बबलेश वशिष्ठ, पंकज शर्मा, जिवेंद्र जैन, संयम जैन, अक्षय जैन, गौरव, सचिन सैनी, जावेद, दुष्यंत आदि थे।

If you have any doubts, please let me know