कोरोना से बचने के लिए जागरूकता जरूरी : दीपक यादव
सचित्र
वार्ड नंबर 21 में लोगों को बांटे मास्क व सेनेटाइजरबागपत। विपुल जैन
ऑल इंडिया यादव महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव ने सोमवार को वार्ड नंबर 21 में लोगों को कोरोना से बचने के लिए मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया।
उन्होंने वार्ड नंबर 21 के गोना, सुभानपुर, ललियाना, सिंगोली तांगा व धोली प्याऊ आदि गांवों में जा-जाकर लोगों को मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया और उन्हें कोरोना से बचाव की जानकारी दी। कहा कि यदि लोग जागरूक हो तो कोरोना से बचा जा सकता है। सभी लोगों को इससे बचाव के लिए सावधानी बरतने चाहिए। कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए साफ-सफाई बहुत जरूरी है, इसलिए सभी लोग अपने आस-पास साफ-सफाई रखे।
आज कोरोना वायरस सम्पूर्ण विश्व के लिए खतरनाकर साबित हो रहा है। अभी तक इस वायरस से हजारों लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग इस वायरस की चपेट में आने से अस्पतालों में जिन्दगी व मौत के बीच जूझ रहे हैं। इसलिए सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि सभी लोग इस वायरस से लड़ने के लिए आगे आये। लोगों को जागरूक करें। मुंह पर मास्क लगाये। हाथों को साबुन से धोये। एक-दूसरे से हाथ मिलाने के बजाये दूर से ही नमस्ते कर अभिवादन करें। यदि किसी व्यक्ति को बुखार है, खांसी है या फिर जुकाम है तो उस व्यक्ति से कम से कम दो मीटर की दूरी बनाये रखे। मांसाहार का त्याग करें और फल व हरी सब्जियों का प्रचुर मात्रा में इस्तेमाल करें।
If you have any doubts, please let me know