बागपत। विपुल जैन
भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी के दिल्ली-सहारनपुर स्थित खेकड़ा कार्यलय पर सोमवार को शहीद दिवस मनाया गया। इस मौके पर सभी ने उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी ने कहा कि सरदार भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव ये तीनों ऐसे क्रांतिकारी थे, जिनका भारत देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मन में कोई भी राजनीतिक लालसा नहीं थी कि वह इसलिए क्रांति ला रहे हैं कि हमें कोई राज सुख मिलेगा। बल्कि उनके मन में यह भावना थी कि मेरा भारत देश, मेरे भारत देश के हर नौजवान, माताओ, बहनो व बड़े बुजर्गो सभी को आजादी मिले। उन्होंने जिस आजाद भारत का सपना देखा था, वो आखिर पूरा भी हुआ।
वह देश की खातिर हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए थे। देश के नौजवानों को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए और उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए।
अंत मे सभी ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर ओमप्रकाश डडवाल, दीपक, राहुल वर्मा, मुस्ताक, सत्यवती यादव, अनुराधा शर्मा, दीपक शर्मा, निखिल, कुंदन राय आदि मौजूद थे।
If you have any doubts, please let me know