बसोद गांव में लोगों को कोरोना से बचाव के उपाये बताएं | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
महाक्रांति गांव बसोद में एक बैठक का आयोजन किया गया, इसमें लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया गया और इससे बचाव के उपाय बताए गए। 
इस मौके पर युवा चेतना मंच बसोद के संस्थापक एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी मास्टर सत्तार अहमद ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता ही इसका बचाव है। कहा कि इससे बचने के लिए सभी को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। दिन में कई-कई बार हाथों को साबुन व हैंडवाश से धोना चाहिए। खांसते व छीकते समय मुंह पर कोई रूमाल व टीशू पेपर रखना चाहिए। घरों में सेनेटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। ज्यादा भीड़-भाड़ वाली जगह जाने से बचना चाहिए। कहा कि इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर इस वायरस से बचा जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने सुकमा में हुए नक्सली हमले में मारे गए सैनिकों के प्रति दुख व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मोन रखा। साथ ही शहीद दिवस पर क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर युवा चेतना मंच के महासचिव समीर अहमद, इदरीस, मुबारिक,मुनसब,असगर, ताहिर, तसलीम, उम्मेद, आसू, कादिर, गफ्फार, समद आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top