नशे से दूर रहने का संकल्प ले युवा पीढ़ी: सतीश
रालोद कार्यकर्ताओं ने शहीदों को किया शत्-शत् नमन
बागपत। विपुल जैन
रालोद कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सरदार भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव का शहीदी दिवस मनाया। सभी ने उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया।
इस मौके पर रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चोधरी ने कहा कि इन तीनों क्रांतिकारियों ने देश के लिए अपना घर, परिवार, रिश्ते समेत अपना सबकुछ कुर्बान कर दिया था, लेकिन यह विडम्बना है कि आज युवा पीढ़ी अमर शहीदों की कुर्बानियों को भूलती जा रही है। जबकि युवा पीढ़ी को चाहिए कि महान क्रांतिकारियों ने उन्हें देश को सुरक्षित रखने के लिए जो बागडोर सौंपी है, वह उस पर खरा उतरे। शराब, जुआ, चोरी व नशे से दूर रहे और समाज व राष्ट्र हित में रचनात्मक कार्य करें। अंत में उन्होंने शहीद क्रांतिकारियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर ओमवीर ढाका, अमित जैन, विक्रम पांचाल, कवरपाल हुड्डा, योगेन्द्र, नीरज आदि थे।
If you have any doubts, please let me know