शहीदों के जीवन से प्रेरणा ले सभी लोग: योगेश प्रधान | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
शहीद दिवस पर याद किये गये भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव 
देश को आजाद कराने में रहा शहीदों का महत्वपूर्ण योगदान 

बागपत। विपुल जैन 
जिलेभर में सोमवार को शहीद दिवस मनाया गया। इस दौरान लोगों ने शहीदों की शहादत व कुर्बानियों को गिनाया और उनके नक्शे कदम पर चलने की बात कही। 
निरोजपुर के रहने वाले प्रमुख समाज सेवी योगेश शर्मा उर्फ सोनू प्रधान के नेतृत्व में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव का शहीद दिवस मनाया गया। सभी ने उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उन्होंने  कहा कि देश को आजाद कराने में इन तीनों क्रांतिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश की खातिर ये वीर जवान हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गये थे। सभी को उनके जीवन व्रत से प्रेरणा लेकर उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिए, तभी ये देश व समाज तरक्की कर सकता है। इस मौके पर सतवीर शर्मा, नीरज, शिवराज, महेन्द्र, रवि, चन्द्रदत्त शर्मा आदि थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top