सड़क सुरक्षा के प्रति किया लोगों को जागरूक | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
पब्लिसिटी वैन को एडीएम ने किया हरी झंडी दिखाकर रवाना 
दो पहिया वाहन पर चलते समय हैलमेट जरूर लगाये 

बागपत। विपुल जैन 
परिवहन विभाग का चतुर्थ विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू हो गया। इसके अन्तर्गत परिवहन अधिकारियों ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और यातायात के नियमों का पालन सुनिश्चित करने की बात कही। 
बागपत में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत परिवहन विभाग की पब्लिसिटी वैन को रवाना करते परिवहन अधिकारी

कलक्ट्रेट में एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित कुमार ने पब्लिसिटी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन गीतों के माध्यम से जिले के गांवों, कस्बों, नगरों व विभिन्न मार्गों पर घूम-घूमकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगी। इस मौके पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुभाश राजपूत ने कहा कि दो पहिया वाहन पर चलते समय हैलमेट जरूर लगाना चाहिए और चैपहिया वाहन में चलते समय सीट बेल्ट लगाना नहीं भूलना चाहिए। इस दौरान सड़क सुरक्षा के साथ-साथ लोगों को कोरोना वायरस के प्रति भी जागरूक किया गया। इस दौरान जन सामान्य को सड़क सुरक्षा के साहित्य का भी वितरण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार बागपत प्रसून कश्यप समेत कई अधिकारी मौजूद थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top