कोरोना से बचने को साफ-सफाई जरूरी: लेखा चौधरी | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाये रखे सभी लोग 
एक-दूसरे से हाथ न मिलाये, नमस्ते से करें अभिवादन 

बागपत। विपुल जैन
समाज सेविका एवं लेखा किड्स स्कूल मंसूरपुर की प्रधानाचार्य लेखा चौधरी ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप पर चिंता व्यक्त की और लोगों को इससे बचाव के लिए सावधानी बरतने की बात कही। कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए साफ-सफाई बहुत जरूरी है, इसलिए सभी लोग अपने आस-पास साफ-सफाई रखे। 
समाजसेविका लेखा चौधरी

लेखा चौधरी ने कहा कि आज कोरोना वायरस सम्पूर्ण विश्व के लिए खतरनाकर साबित हो रहा है। अभी तक इस वायरस से हजारों लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग इस वायरस की चपेट में आने से अस्पतालों में जिन्दगी व मौत के बीच जूझ रहे हैं। इसलिए सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि सभी लोग इस वायरस से लड़ने के लिए आगे आये। लोगों को जागरूक करें। मुंह पर मास्क लगाये। हाथों को साबुन से धोये। खूब पानी पीये। एक-दूसरे से हाथ मिलाने के बजाये दूर से ही नमस्ते कर अभिवादन करें। यदि किसी व्यक्ति को बुखार है, खांसी है या फिर जुकाम है तो उस व्यक्ति से कम से कम दो मीटर की दूरी बनाये रखे। मांसाहार का त्याग करें और फल व हरी सब्जियों का प्रचुर मात्रा में इस्तेमाल करें। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top