उद्योग व्यापार मंच ने देश हित में किये अपने प्रोग्राम रद्द : हांडा | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर नाथ हांडा एवं मंच के बागपत जिला अध्यक्ष मनीष गर्ग ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच ने देश हित में अपने सभी सभी प्रोग्राम रद्द कर दिए हैं। 
विशेश्वर नाथ हांडा

उन्होंने कहा कि देश इस समय कोरोना जैसी भयँकर बीमारी से जूझ रहा है। सरकार ने इसको राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है। स्कूल, कॉलेज, जिम, मॉल सहित सभी धार्मिक स्थलों को भी बंद कर दिया गया है। इसी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच ने भी देशहित व जनहित में अपने सभी कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिए है। बताया कि ऐसा संज्ञान में आया है कि कुछ लोग मास्क व अन्य सिंथेटिक लिक्यूड की काला बाजारी कर रहे है। सम्भावना यह भी है कि तीसरे चरण में जाने की स्थिति में बाजार भी सीमित समय के लिए खुले। ऐसे में कुछ लोग अन्य जरूरी चीजों की काला बाजारी कर सकते है। लेकिन व्यापार मंच ऐसे लोगों का बहिष्कार तो करेगा ही बल्कि उनके खिलाफ कार्यवाही भी करवायेगा। उन्होंने व्यापार मंच के सभी प्रदेश व जिला पदाधिकारियों से अनुरोध किया  कि वह इसके लिये लोगों को जागरूक तो करें ही बल्कि कालाबाजारी करने वालों पर भी अपनी निगाह रखे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top