प्रधानमंत्री के आदेशों का पालन करें सभी: विपिन | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
22 मार्च को पूरे देश में लगेगा जनता कर्फ्यू
सुबह 7 बजे से रात को 9 बजे तक घर से बाहर न निकले 

बागपत। विपुल जैन 
युवा भाजपा नेता एवं महाराजा अग्रसैन सेवा समिति के युवा जिलाध्यक्ष विपिन माहेश्वरी ने सभी से कोरोना वायरस को देखते हुए आगामी 22 मार्च को प्रधानमंत्री के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने का आहवान किया। 
विपिन माहेश्वरी ने बताया कि प्रधानमंत्री के आदेशानुसार आगामी 22 मार्च को सुबह सात बजे से रात को नौ बजे तक जनता कर्फ्यू लगाया जाएगा। यह कर 14 घंटे का रहेगा। चोदह घंटे के इस कर्फ्यू का परिणाम यह होगा कि सार्वजनिक क्षेत्र जहां कोरोना फैल सकता है, उन स्थानों पर कोई नहीं होगा, जिससे यह श्रृंखला टूट जाएगी। कोराना वायरस निष्प्रभावी हो जाएगा। कहा कि कोई भी व्यक्ति इस समयावधि के भीतर घर से बाहर न निकले। भीड़-भाड़ से दूर रहे। कहा कि सभी लोग देश हित व जनहित में इन आदेशों का पालन करें और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top