दीपक यादव ने की कोरोना के खिलाफ एकजुट होने की अपील | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
सभी राजनैतिक पार्टियां एकराय होकर कोरोना के विरूद्ध करें संघर्ष
समय पर जागरूक नही हुए तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

बागपत। विपुल जैन 
ऑल इंडिया यादव महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य व प्रमुख समाजसेवी दीपक यादव ने कोरोना से विश्वभर पर मंड़रा रहे खतरे को गंभीरता से लेते हुए इससे बचने के उपायों को समाज के हर व्यक्ति तक पहुॅचाने के प्रयास करने शुरू कर दिये है। 
उन्होंने लोगों से इस वायरस के प्रति सावधानी बरतने को कहा है। इसके लिये वह विभिन्न दूरसंचार के माध्यमों और सोशल मीड़िया का जमकर इस्तेमाल कर रहे है। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि विश्व भर पर आज तक इतना बड़ा खतरा पैदा नही हुआ, जितना इस कोरोना वायरस ने कर दिया है। दीपक यादव ने कहा कि कोई भी व्यक्ति ऐसा ना सोचे कि इस वायरस का उस पर कोई असर नही होगा या यह वायरस उस तक नही पहुॅचेगा। जिस प्रकार की जानकारी सामने आ रही है उससे मुंह नही मोड़ा जा सकता। समय पर सही जानकारी के अभाव में और समय पर सही कदम ना उठा पाने के कारण आज ये वायरस लगभग पूरे विश्व में फैल चुका है। उन्होने कहा कि हम सभी लोग चाहे जिस भी विचारधारा के हो, जिस भी धर्म या सम्प्रदाय के हो, छोटे हो या बड़े हो एक साथ मिलकर ही इस महामारी का सामना कर सकते है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top