कोरोना का हराने के लिये केन्द्र और राज्य सरकारों के निर्देशो का करें पालन
22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक अपने घरों तक रहे सीमित
बागपत। विपुल जैन
बागपत नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक व समाजसेवी महेश शर्मा ने बताया कि अब तक विश्वभर में कोरोना वायरस से हजारों मौतें हो चुकी है और लाखों लोग इस वायरस से संक्रमित है। हमारे देश में भी सैंकड़ों लोग इस वायरस की गिरफ्त में आ चुके है और रोज नये लोग इससे संक्रमित हो रहे है।
बताया कि बागपत से दिल्ली मात्र 40 किलोमीटर की दूरी पर है। वहां भी कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की पहचान की गई है, जिस कारण बागपत के लोगों को इस बीमारी के प्रति और भी अधिक सतर्कता बरतनी होगी। उन्होने देश के प्रधानमंत्री के द्वारा रविवार के दिन जनता कर्फ्यू के आहवान का पूरा समर्थन किया और आशा व्यक्त की कि इसके माध्यम से कोरोना वायरस की एक दूसरे के सम्पर्क में आकर एक से दूसरे व्यक्ति को संक्रमित करने की जो श्रंखला बनी हुई है, उसको तोड़ने में मद्द मिलेगी।
उन्होने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिये अब तक कोई दवा या वैक्सीन नही बनी है। इस परिस्थिति में हमको इस वायरस के प्रति सतर्क रहना और खुद का इस वायरस से बचाव ही वर्तमान में सबसे सुरक्षित ईलाज है।
If you have any doubts, please let me know