गुजरात के मुख्यमंत्री ने पत्र भेजकर दी बधाई। | NMPK Media @Baghpat

0
चन्द्रप्रभु भगवान के निर्वाण महोत्सव में किया गया था आमंत्रित 
आचार्य रत्न श्री 108 ज्ञान सागर जी महाराज को किया नमन

बागपत। विपुल जैन
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने श्री चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर समिति बरनावा के अध्यक्ष पंडित धनराज जैन को पत्र भेजकर श्री चन्द्रप्रभु भगवान के निर्वाण महोत्सव की बधाई दी है।
गुजरात के मुख्यमंत्री द्वारा बरनावा दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष को भेजा गया पत्र

मंदिर के अध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि हाल ही में दो मार्च को बरनावा में श्री चन्द्रप्रभु भगवान का निर्वाण महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया था। इस निर्वाण महोत्सव में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह किसी कारण नहीं आ सके। अब उन्होंने मंदिर के अध्यक्ष पंडित धनराज जैन को पत्र भेजकर बधाई दी है। कहा है कि उन्हें इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। इस तरह के आयोजन से यहां पर स्थापित श्री चन्द्रप्रभु भगवान की पूर्वकालिन प्रतिमा के दर्शन होते रहते है और जन समुदाय से भी प्रत्यक्ष मुलाकात का एक अविस्मरणीय अवसर बना रहता है। उन्होंने इस मौके पर उपस्थित रहने वाले सभी महाराज एवं आचार्य रत्न श्री 108 ज्ञानसागर जी महाराज को नमन किया है।  

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top