बागपत। विपुल जैन
भाजपा की जिला महामंत्री कौशल त्यागी के कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित आवास पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक किया गया।
इस मौके पर डॉक्टर सुभाष त्यागी ने कहा कि कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसमें लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। बताया कि खासते व जुखाम के वक्त मुँह पर कपड़ा रखना चाहिए। यदि व्यक्ति को बुखार, खासी या सांस लेने में कोई दिक्कत हो रही हो तो उन्हें इसमें जरा भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। योग शिक्षिका प्रियंका आर्य ने बताया कि मनुष्य को भस्त्रिका, अनुलोम विलोम, कपालभाती प्रणायाम करके अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानी चाहिए। इसके अलावा कच्चा लहसुन, काली मिर्च ,गिलोय, हल्दी, तुलसी आदि का काढ़ा दैनिक जीवन में प्रयोग करना चाहिए। इससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कोई भी वायरस जल्दी से अटैक नहीं कर सकता। इस मौके पर लता सिसोदिया, मनजीत कौर, अमित जैन, मिथलेश देवी, सुमन चौहान, सुशीला देवी, सविता शर्मा, शालिनी ठाकुर, दीपक कुशवाहा, वर्षा, पिंकू आदि उपस्थित रहे।

![]() |
| डॉक्टर सुभाष त्यागी |

If you have any doubts, please let me know