विश्व बंधु शास्त्री बने भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
वरिष्ठ पत्रकार व भाजपा नेता विश्व बंधु शास्त्री को भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के बागपत जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर उन्हें अनेक लोगों ने बधाई दी है।
विश्व बंधु शास्त्री

अपने सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनने के बाद विश्वबंधु शास्त्री ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन पर विश्वास करते हुए उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। सभी को एक साथ लेकर चला जाएगा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और भी अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उनके मनोनयन पर उन्हें विनोद कुमार एडवोकेट, डॉ अमित खोखर, डॉ बीएस खोखर, डॉ विकास वशिष्ठ, सतेंद्र पंवार, योगेंद्र धामा, रविंदर राठी एडवोकेट, सजंय त्यागी, प्रदीप कुमार मैनेजर, महिपाल सिंह, सोमपाल सिंह, खजान सिंह, छोटेलाल, सुनील कुमार चौहान, राजीव कुमार, सतीश कुमार मोघा, विजय मान आदि ने बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top