बागपत। विपुल जैन
श्री गोपीचंद भर्तरी इन्टर कालिज अहेडा में बुधवार को नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हवन के साथ किया गया।
इस दौरान ज्ञान की देवी माँ सरस्वती माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने हवन में आहुति देकर विद्यार्थियों को प्रगति मार्ग पर प्रशस्त होने की कामना की।
इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन डॉ रामकरण सिंह, वाइस चेयरमैन नगेन्द्र सिंह एवं प्रधानाचार्य केके शर्मा उपस्थित थे। इसके अलावा श्री गोपीचंद महाविद्यालय में आयोजित स्काउट गाइड शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ उपेन्द्र गोपी ने ध्वजारोहण कर किया। शिविर में स्काउट शिक्षक सचिन शर्मा ने विद्यार्थियों को सड़क के संकेतों का ज्ञान कराया। साथ ही हाईक पर ले जाकर संकेतों का व्यावहारिक ज्ञान कराया गया। बीएड प्राचार्या डॉ आभा कंसल ने विद्यार्थियों का मनोबल बढाते हुए शिविर में बढ-चढकर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सभी विभाग के प्राचार्य एवं शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

![]() |
| बागपत के अहेड़ा स्थित श्री गोपीचंद भर्तरी इंटर कॉलेज में आयोजित हवन में आहुति देते शिक्षक व विद्यार्थी |
इस दौरान ज्ञान की देवी माँ सरस्वती माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने हवन में आहुति देकर विद्यार्थियों को प्रगति मार्ग पर प्रशस्त होने की कामना की।
इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन डॉ रामकरण सिंह, वाइस चेयरमैन नगेन्द्र सिंह एवं प्रधानाचार्य केके शर्मा उपस्थित थे। इसके अलावा श्री गोपीचंद महाविद्यालय में आयोजित स्काउट गाइड शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ उपेन्द्र गोपी ने ध्वजारोहण कर किया। शिविर में स्काउट शिक्षक सचिन शर्मा ने विद्यार्थियों को सड़क के संकेतों का ज्ञान कराया। साथ ही हाईक पर ले जाकर संकेतों का व्यावहारिक ज्ञान कराया गया। बीएड प्राचार्या डॉ आभा कंसल ने विद्यार्थियों का मनोबल बढाते हुए शिविर में बढ-चढकर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सभी विभाग के प्राचार्य एवं शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

If you have any doubts, please let me know