सहस्त्र चंडी महायज्ञ को सफल बनाएं : अंकुर पंडित | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी के प्रमुख समाज सेवी एवं व्यापार संघ टटीरी के महामंत्री अंकुर पंडित ने बताया कि जगद्गुरु शंकराचार्य  माधवाश्रम जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से आगामी 25 मार्च से कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में विशाल सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने इस महायज्ञ में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से पहुंचने का आह्वान किया।
अंकुर पंडित प्रमुख समाजसेवी

अंकुर पंडित ने बताया कि समस्त समाज के सहयोग से होने वाले इस विशाल सहस्त्र चंडी महायज्ञ में  कई जानी-मानी हस्तियां व अनेक वैदिक विद्वान भाग लेंगे। यज्ञ के आचार्य पंडित मनोहर लाल जी निबाली वाले रहेंगे। यह महायज्ञ  आगामी 2 अप्रैल तक चलेगा। इसमें प्रतिदिन पूजा पाठ, प्रवचन समेत अनेक धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ के समापन पर पर्णाहूति व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने इस मौके पर अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से पहुंचकर धर्म लाभ उठाने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top