प्रतिभा विकसित करना शिक्षक का मूल कर्तव्य : डॉ रवि शास्त्री | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
आर्य वीर दल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मंत्री डॉ रवि शास्त्री ने कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभा तराशने एवं उनकी प्रतिभा विकसित करने का कार्य शिक्षक का मूल कर्तव्य है। विद्यार्थी अच्छे संकल्प लेकर अपने जीवन का सर्वांगीण विकास करें। वर्तमान समय में आए दिन बेटियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही है ऐसी स्थिति में युवाओं को संस्कारित करना, संभालना व संस्कार देना हम सभी का कर्तव्य है।
बागपत के लूम्ब गांव के आर्यन पब्लिक स्कूल में बच्चों को संबोधित करते आर्य वीरदल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मंत्री डॉ रवि शास्त्री

डॉ रवि शास्त्री बुधवार को लूम्ब गांव के आर्यन पब्लिक स्कूल में बच्चों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम अच्छे समाज के निर्माण के लिए अच्छी-अच्छी बातों का प्रचार कर बच्चों के मन मस्तिष्क में श्रेष्ठ विचार धारा रोपने का काम निरंतर करें। हमारे देश की बेटियां किसी से कम नहीं है। महारानी लक्ष्मी बाई रानी पद्मिनी जैसी वीरांगना हमारे लिए गर्व की बात है। आज भी हमारी बेटियां अच्छे संस्कारों से युक्त होकर श्रेष्ठ भारत का सर्जन करने के लिए निरंतर लगनशीलता के साथ आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर आर्य वीर दल के जिला अध्यक्ष आनंगपाल आर्य, पूर्व प्रधानाचार्य रामपाल सिंह तोमर, आर्य समाज लूम्ब के प्रधान बलजोर सिंह, ऋषि पाल आर्य, प्रधानाचार्य अमित कुमार, मास्टर नीरज, रियाज, कविता, रूबी, वर्षा, पूनम, मनीषा, मोनिका, बृजपाल सिंह आदि का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top