कोरोना को हराना है, भारत से भगाना है : मा० राजबीर सिंह तोमर | NMPK Media @Baghpat

0
इस बीमारी से निपटने का केवल एक ही इलाज, घर पर रहकर करे अपने काज
बागपत | हमारे संवाददाता
नगर के सरूरपुर गांव स्थित इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की बागपत के वर्तमान प्रधानाचार्य श्री राजवीर सिंह तोमर ने लोगों के बीच जन संदेश पहुंचाते हुए कहा कि वह शासन प्रशासन के निर्देशानुसार चले। उन्होंने कहा कि कोरोना कोई आम बीमारी नहीं है। यह एक तरह से भयंकर महामारी है जिसके चलते पूरा विश्व इसकी वेक्सीन तथा अन्य दवाओं बनाने की खोज में लगा है लेकिन सफलता के नाम पर अभी सब शून्य है जिसके चलते इस बीमारी से बचने का मात्र एक ही उपाय है कि हम घर से न निकले, संक्रमित व्यक्ति के आसपास बिल्कुल न जाए। शासन द्वारा निर्धारित लाकडाउन का समय देशभक्ति दिखाने के समय है। हम अगर समाज के दुश्मन नहीं है तो हमें घर पर रहना चाहिए।

 उन्होंने लोगों को कहा कि कोरोना से सम्पूर्ण राष्ट्र को बचाने की प्रत्येक भारतीय की जिम्मेदारी है और अपनी मात्रभूमि के प्रति अपने इस कर्तव्य को उन्हें बखूबी निभाना पड़ेगा। उन्होंने कहां कि कोरोना डेविड 19 नामक भयंकर बीमारी से बचने का मात्र एक ही उपाय है कि हम घर से बहार बिल्कुल न निकले अन्यथा इसके चपेट में आने के पश्चात हम सबसे पहले तो स्वयं को गवां देंगे। उसी के साथ अपने परिवार व देश के लिए भी घातक सिद्ध होंगे।

साथ ही कहा कि खांसते व छिक्ते समय टिसू व रुमाल का इस्तेमाल अवश्य करे और बार बार साबुन से हाथ धोए। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top