समाज सेवी विपिन चोधरी निभा रहे इंसानियत का फर्ज | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
राह चलते भूखे-प्यासे लोगों को करा रहे भोजन
बोले किसी भी व्यक्ति को लॉक डाउन में नही रहने दिया जाएगा भूखा
बागपत। विपुल जैन 
कोरोना वायरस को लेकर लॉक डाउन की वजह से सब कुछ बंद पड़ा हुआ है। लोग भूखे- प्यासे अपनी मंजिल की तरह बढ़ रहे हैं। ऐसे में प्रमुख समाज सेवी एवं दिल्ली दरबार होटल के मालिक विपिन चौधरी इंसानियत का फर्ज निभा रहे हैं। उनके द्वारा भूखे प्यासे लोगों को भोजन कराया जा रहा है। 
दिल्ली सहारनपुर हाइवे स्थित खेकड़ा के पास वह अपने दिल्ली दरबार होटल के बाहर राहगीरों को खाना खिला रहे है। विपिन चौधरी ने कहा कि उनके होटल में गरीब व मजदूरो के लिए हमेशा निशुल्क  सेवा जारी रहेगी। जब तक भारत लॉक डाउन रहेगा तब तक वह गरीब लोगों की हर संभव मदद करते रहेंगे। इस दौरान भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी ने भी पूरे तन-मन व धन से विपिन चौधरी का साथ दिया और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही। इस मौके पर ओमप्रकाश डोडवाल, पुष्पेंद्र  डोडवाल, सचिन डोडवाल, मोंटी, रोहित, प्रवीण डोडवाल, इकराम, राजीव डोडवाल, हेमंत, हरबीर  डोडवाल व  शिवम आदि ने भी सहयोग किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top