बागपत। विपुल जैन
लाॅक डाउन की वजह से पूरा देश बंद है, जिस कारण गरीब लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ खड़ा हुआ है। ऐसे में समाज सेवी लोग मानवता की भलाई के लिए आगे आ रहे है। कोई उन्हें बना बनाया भोजन उपलब्ध करा रहा है तो कोई उनके घर राशन पहुंचा रहा है।
नगर के रहने वाले समाज सेवी एवं नवाब अहमद हमीद के निजी सहायक जाकिर अली व हाजी निजात खान ने मानवता पर छाये इस घोर संकट के समय पांचवे दिन गरीब व बेसहारा लोगों को दाल, चावल, चीनी, आटा व मसाले आदि सामान उपलब्ध कराये। कहा कि वह गरीब व जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और किसी को भी भूखे नहीं सोने दिया जाएगा। कहा कि आज देश विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है, ऐसे में सभी लोगों को आगे आकर एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। कोविड-19 वायरस पर काबू पाने के लिए सभी को अपने घरों में रहना चाहिए।
If you have any doubts, please let me know