बागपत। विपुल जैन
कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन की वजह से इधर उधर घूम रहे निराश्रित लोगों को लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी द्वारा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि
अग्रवाल धर्मशाला अग्रवाल मंडी टटीरी में ऐसे लोगों के लिए भोजन का कार्य निरंतर चल रहा है, जिसमें सैकड़ों लोग भोजन कर रहे है। इस दौरान उन्होंने खाने के 125 पैकेट नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार मिश्रा को सौंपे। बताया कि यह कार्य पंकज गुप्ता, दीपक गोयल, मनोज गुप्ता, संजीव शर्मा, डॉ योगेश चौधरी व अर्पित जैन की कर्मठता से संपन्न हो रहा है। आज के भोजन की व्यवस्था अलका गुप्ता धर्मपत्नी गुनेंद्र गुप्ता की ओर से की गई।
If you have any doubts, please let me know