कोरोना को मात देने के लिए घरों से बाहर ना निकले : सोमेन्द्र | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
पूरे विश्व के लिए खतरा बन गया है कोरोना 
कोरोना से अब तक हो चुकी है हजारों लोगों की मृत्यु 
बागपत। विपुल जैन 
बागपत के अहेड़ा गांव के रहने वाले एवं दिल्ली राज्य सभा में कार्यरत सोमेन्द्र उर्फ सोनू पहलवान ने कहा कि यदि कोरोना को मात देनी है तो कोई भी व्यक्ति लॉक डाउन के समय अपने घरों से बाहर ना निकले। कहा कि सभी लोग अपने आस-पास साफ-सफाई रखे और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। 
सोमेन्द्र पहलवान ने कहा कि आज कोरोना वायरस पूरे विश्व के लिए खतरा बन गया है। अभी तक इस वायरस से हजारों लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग इस वायरस की चपेट में आने से अस्पतालों में जिन्दगी व मौत के बीच जूझ रहे हैं। इसलिए सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि सभी लोग इस वायरस से लड़ने के लिए आगे आये। लोगों को जागरूक करें। मुंह पर मास्क लगाये। हाथों को सेनेटाइजर व साबुन से धोये। एक-दूसरे से हाथ मिलाने के बजाये दूर से ही नमस्ते कर अभिवादन करें। यदि किसी व्यक्ति को बुखार है, खांसी है या फिर जुकाम है तो उस व्यक्ति से कम से कम दो मीटर की दूरी बनाये रखे। मांसाहार का सेवन कतई ना करें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top