बागपत। विपुल जैन
प्रसिद्ध समाज सेवी एवं परिवहन अधिकारी यशपाल सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस एक खतरनाक वायरस है। इससे सभी को सावधान रहना चाहिए। इसके प्रति जागरूकता ही इससे बचने का सबसे बड़ा उपाय है।
यशपाल सिंह ने कहा कि चीन से चली यह बीमारी आज सारे विश्व में फैल चुकी है। अब तक हजारों लोग इस बीमारी से मर चुके हैं। यह बीमारी संक्रमित आदमी के पास बैठने से और हाथ मिलाने से या फिर उसकी नाक व आंख से निकले पानी को छूने से लग सकती है। इससे बचाव करने के लिए ऐसे किसी भी व्यक्ति से दूरी बनाए रखें और उससे हाथ ना मिलाएँ। अपने हाथों को लगातार साबुन से धोते रहें। मुंह के ऊपर कपड़ा बांधे या मास्क पहनने और अपने गंदे हाथों से अपने नाक और मुंह को छूने से बचें। जहां कहीं भी अधिक संख्या में आदमी जमा होते हैं, उस स्थान पर जाने से बचें, जैसे रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, हवाई अड्डा, स्कूल कॉलेज व ऑडिटोरियम। जिस स्थान को सभी लोग छूते हैं, जैसे रेलवे स्टेशन पर रेलिंग, कुर्सियां, नल, लेट्रिन, बाथरूम, लिफ्ट के दरवाजे, लिफ्ट के बटन ऐसी चीजों को छूने से परहेज करें।
If you have any doubts, please let me know