बागपत। सुरेन्द्र मलनिया
श्री बालाजी धाम डूंडाहेड़ा के समस्त श्रद्धालु भक्तों से निवेदन है की कोरोना से लड़ने के लिए भारत सरकार का सहयोग अवश्य करें। जिसमे आप पीएम या सीएम राहत कोष में अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग राशि भेजने की कृपा करें, क्योंकि इस वक्त देश को आवश्यकता है हम सब के सहयोग की l ये बात महामंडलेश्वर भैया दास महाराज श्री बालाजी धाम डूंडाहेड़ा के स्वामी ने लोगो से विनती करते हुए कही।
महांडलेश्चर महंत भैयदास ने एक ऑडियो के द्वारा सर्व समाज से एक निवेदन करते हुए कहा कि आज देश को हमारी जरूरत है। वास्तव में देश में लोक डाऊन के चलते दिन पर दिन जहा कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है वहीं देश की आर्थिक व्यवस्था भी चरमराती जा रही है। ऐसे में हम सब भारतीयों का एक फर्ज बनता है कि वह मुश्किल घड़ी में देश के काम आए। किसके चलते उन्होंने लोगो से नम्र निवेदन करते हुए कहा कि वह अपनी समर्थ के अनुसार प्रधानमंत्री अथवा मुख्यमंत्री राहत कोष में धन जमा जरूर कराएं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस एक खतरनाक वायरस है। इससे सभी को सावधान रहना चाहिए। इसके प्रति जागरूकता ही इससे बचने का सबसे बड़ा उपाय है। चीन से चली यह बीमारी ने आज पूरे विश्व में पैर पसारे है। अब तक हजारों लोग इस बीमारी की चपेट में आकर अपनी जान गवां चुके है।उन्होंने बताया कि यह बीमारी संक्रमित आदमी के पास बैठने से और हाथ मिलाने से या फिर उसकी नाक व आंख से निकले पानी को छूने से लग सकती है। इससे बचाव करने के लिए ऐसे किसी भी व्यक्ति से दूरी बनाए रखें और उससे हाथ ना मिलाएँ। अपने हाथों को लगातार साबुन से धोते रहें। मुंह के ऊपर कपड़ा बांधे या मास्क पहनने और अपने गंदे हाथों से अपने नाक और मुंह को छूने से बचें। जहां कहीं भी अधिक संख्या में आदमी जमा होते हैं, उस स्थान पर जाने से बचें, जैसे रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, हवाई अड्डा, स्कूल कॉलेज व ऑडिटोरियम। जिस स्थान को सभी लोग छूते हैं, जैसे रेलवे स्टेशन पर रेलिंग, कुर्सियां, नल, लेट्रिन, बाथरूम, लिफ्ट के दरवाजे, लिफ्ट के बटन ऐसी चीजों को छूने से परहेज करें।
If you have any doubts, please let me know