बागपत | हमारे संवाददाता
एक प्राईवेट स्कूल में काम कर रहे एक युवक ने स्कूल संचालक से वेतन की मांग की तो संचालक ने अपने कुछ दबंग साथियों के साथ युवक को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने रमाला थाने पर तहरीर दी है।
जिंवाना निवासी शिक्षक सहनसर पाल के मुताबिक वह किरठल स्थित ज्योमेट्री पब्लिक स्कूल में बतौर शिक्षक काम करता है। सहनसर का आरोप है कि स्कूल मालिक नितिन चौहान ने करीब दो महीने से उसका वेतन नहीं दिया। लॉक डाउन से पहले 24 तारिक को जब उसने नितिन से वेतन की मांग की तो उसने उसे बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की व अधमरा कर धक्के देकर स्कूल से बाहर निकाल दिया।
अन्य शिक्षकों ने भी आरोप लगाया कि जब वे नितिन से वेतन की मांग करते हैं तो वह उन्हें धमकी देता है। सहनसर ने रमाला चौकी में मामले की तहरीर दी है।
If you have any doubts, please let me know