दीपक यादव में पीएम को भेजा एक लाख ग्यारह हजार रुपए का चैक | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
ऑल इंडिया यादव महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव ने देश पर आई कोरोना की आपदा को देखते हुए एक लाख ग्यारह हजार रुपये का चेक प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए पीएम को भेजा है। 
कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर भारत समेत पूरी दुनिया में इस समय बड़ी विकट स्थिति खड़ी है। देश में 21 दिन का लॉकडाउन होने से अर्थव्यवस्था पर भी बहुत बुरा असर पड़ा है। केंद्र सरकार लोगो की सहायता के लिए अनेक उपाय कर रही है।
 देशभर में हर जगह से समाज सेवी अपनी और से सहायता कर रहे है। दीपक यादव के बारे में लोगों का कहना है कि लोग पेसो से महान नही होते, बल्कि दिल से महान होते है। पैसे तो आज बहुत  लोगों के पास है, लेकिन जब दिल नही है तो उन पैसों का कोई मोल नही है। दीपक यादव ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी देशवासियों को तन, मन और धन से सहयोग करना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top