खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें : रचना चौधरी | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
चाइना के सभी सामानों का बहिष्कार करें लोग
शिक्षिका ने चार दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की 
बागपत। विपुल जैन 
शिक्षिका रचना चौधरी ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सभी को लॉक डाउन के समय अपने घर में ही रहना चाहिए। उन्हें खुद भी सुरक्षित रहना चाहिए और दूसरों को भी सुरक्षित रखना चाहिए।   
रचना चौधरी ने कहा कि कुछ दिन की बात है सभी लोग अपने आप को आइसोलेट रखें और इस भयंकर बीमारी को मात देकर बाहर आये। उसके बाद चाइना के सभी सामानों का बहिष्कार करें। कहा कि सभी शिक्षक एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में दे रहे हैं, लेकिन वह चार दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में देना चाहती है। दो दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में और दो दिन का वेतन चाइना से बदला लेने के लिए। उन्होंने कहा कि 
कोरोना वायरस एक खतरनाक वायरस है। इससे सभी को सावधान रहना चाहिए। इसके प्रति जागरूकता ही इससे बचने का सबसे बड़ा उपाय है। कहा कि चीन से चली यह बीमारी आज सारे विश्व में फैल चुकी है। अब तक हजारों लोग इस बीमारी से मर चुके है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top