बागपत। विपुल जैन
डॉ नरेंद्र कुमार ने लोगों को कोरोना जैसी महामारी के प्रति जागरूक किया और सभी से इसको लेकर सावधानी बरतने की बात कही।
उन्होंने कहा कि कोराेना महामारी आज दुनियाभर में बुरी तरह अपने पैर पसारती जा रही है। इसका अभी तक कोई इलाज भी नहीं मिल पाया है। बड़े-बड़े वैज्ञानिक इसके इलाज की खोज में लगे है, लेकिन उन्हें भी अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। कहा कि इस बीमारी से बचने के लिए सभी को अपने हाथों को अल्कोहल आधारित सेनेटराइजर व साबुन से धोना चाहिए। इसके अलावा खांसने व छीकने वाले किसी भी व्यक्ति से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
आंख, नाक और मुंह को हाथों से छूने से बचना चाहिए। इसके अलावा खांसते व छीकते समय अपने मुंह और नाक को बाह मोड़कर या टीशू से ढक लें। उसके बाद उपयोग किए हुए टीशू को उसी समय कूड़ेदान में फेंक दें। यदि आप अपने आप को अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो घर पर ही रहे। बताया कि यदि व्यक्ति को बुखार, खांसी और सांस लेने में कोई कठिनाई हो रही हो तो वह तुरंत अपने नजदीक के हॉस्पिटल में जाकर इसका उपचार कराएं। उन्होंने बताया कि वृद्धों और उच्च रक्तचाप, हृदय की बीमारी या मधुमेह जैसी बीमारियों से ग्रसित लोगों में गंभीर बीमारी विकसित होने की ज्यादा संभावना रहती है। इसलिए वह ज्यादा एहतियात बरतें।
If you have any doubts, please let me know