किसी भी व्यक्ति को भूखे नहीं सोने दिया जाएगा : निजात खान | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
अपने फार्म हाउस पर गौरीपुर नई बस्ती के गरीबों को बांटा खाद्यान्न
समाज का हर व्यक्ति कर रहा हाजी निजात खान के कार्यों की सराहना
बागपत। विपुल जैन 
कोरोना वायरस को लेकर हुए लाॅक डाउन की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी गरीब लोगों व दिहाड़ी मजदूरों के सामने आ रही है। उनके पास खाने-पीने का सामान नहीं है। ऐसे में बागपत के प्रमुख समाज सेवी हाजी निजात खान गरीबो के मसीहा बनकर सामने आ रहे हैं। 
मंगलवार को भी आठवें दिन उन्होंने निवाड़ा स्थित अपने फार्म हाउस पर गौरीपुर नई बस्ती के गरीब लोगों को बुलाकर खाद्यान्न का वितरण किया। उन्होंने यहाँ पर गरीब लोगों को दाल, चावल, आटा, चीनी, मसाले आदि का वितरण किया। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के दौरान किसी भी गरीब को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। हर गरीब व्यक्ति की पूरी तरह मदद की जाएगी। उनके इस कार्य की सभी लोग सराहना कर रहे हैं। इस मौके पर निवाड़ा चौकी इंचार्ज जनार्दन प्रताप सिंह, अशोक दिवान जी, जैद खान, उमर खान, नफीस खान, फिरोज खान आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top