प्राकृतिक रंगों को बढ़ावा दे, रसायन युक्त रंगों का त्याग करे
होली के त्यौहार पर बरतनी चाहिए सावधानी
बागपत। अमन कुमार
भाजपा विकास कार्य निगरानी समिति के सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्पेंद्र कुमार डौला ने होली के पर्व के मद्देनजर सभी क्षेत्रवासियों से सावधानी बरतने की अपील की।
होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। पूर्णिमा के अगले दिन सुबह से ही रंगों की होली शुरू हो जाती है। सभी एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर इस त्यौहार को पूरे उल्लास के साथ मनाते है। इस पावन अवसर पर खुशियां किसी अनहोनी का रूप ना ले, इसलिए सभी को इस त्यौहार पर विशेष सावधान रहना चाहिए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने जनसाधारण से जल बचाने के हरसंभव प्रयास करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि अगर हम अभी से कोशिश करेंगे, तभी जल संरक्षण संभव होगा।
If you have any doubts, please let me know