कला प्रतियोगिता में अव्वल आई सना
बागपत | हमारे संवाददाता
एरोस्टर ई० वाई० एन० सामाजिक संगठन द्वारा चलाए जा रहे एरोस्टर एस० वाई० टी० प्रतिभा खोज प्रोग्राम के अन्तर्गत गांव ट्योधी में एक ग्रामीण स्तर की कला व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें गांव के अनेकों प्रतिभावान बच्चो ने प्रतिभाग किया।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अमन कुमार ने विद्यार्थियों को कहा कि अपने लक्ष्य को तय करें। उसके बाद उस लक्ष्य पर अटल रहकर कड़ी मेहनत करें, कामयाबी आपके पीछे दौड़ेगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्राें में छुपी प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए यह प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया है।
प्रतियोगिता में टयोधी गांव के लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कशिश पुत्री श्री मनोज कुमार, द्वितीय स्थान जिया पुत्री श्री राजन कुमार व तृतीय स्थान लक्की ने प्राप्त किया। कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सना पुत्री श्री योगेश कुमार, द्वितीय स्थान कशिश पुत्री श्री मनोज कुमार व तृतीय स्थान जिया पुत्री श्री राजन कुमार ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में विनय मलनिया, वर्षा सहरवाल व अक्षय प्रजापति आदि का सहयोग रहा। विजेताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
If you have any doubts, please let me know