बागपत के कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में विश्व महिला दिवस पर लायंस क्लब द्वारा सम्मानित की गई महिलाएं। | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
विश्व महिला दिवस के अवसर पर लायंस क्लब अग्रवाल मंडी के सौजन्य से अग्रवाल धर्मशाला अग्रवाल मंडी टटीरी में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 
बागपत के कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में विश्व महिला दिवस पर लायंस क्लब द्वारा सम्मानित की गई महिलाएं

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारी समाज सेविका रुकमणी देवी ने कहा कि माता संस्कारों की जननी होती है। सभी माताएं अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएं, ताकि परिवार एवं समाज खुशहाल बने। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारी डॉक्टर सीमा यादव ने कहा कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर कीर्ति पताका फेरा  रही है। इसके अलावा अल्पना, योगिता नैन, गीता शर्मा व मनजीत कौर ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान सरला देवी, अनारो देवी, वेनंदी देवी, कौशल्या जिंदल, बीना आर्या, सुषमा मित्तल, सरोज मित्तल, कुसुम लता जैन, दयावती, शारदा देवी, शोभा रानी, लाजवंती कोर, कुसुमलता जैन, रुकमणी देवी व गीता शर्मा का माल्यार्पण कर एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक गोयल एवं संचालन अभिमन्यु गुप्ता ने किया। इस मौके पर पंकज गुप्ता, अजय कुमार, संजीव शर्मा, मनोज मित्तल, मनोज गुप्ता, प्रदीप, अजय मित्तल, डॉ रामलाल, डॉ योगेश चौधरी, मिथलेश राजपूत, पूनम देवी, सीमा रानी, सीमा मानव, प्रभा मानव, संतोष गुप्ता, संजय गर्ग, पवन गोयल, विनोद गुप्ता, रामअवतार गर्ग, सुनील गर्ग,  गौरव आर्य, विभोर जिंदल, अश्वनी मानव आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top