स्वास्थ्य शिविर में हुई 65 मरीजों की जांच
मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरके बंसल का जताया आभार
बागपत। विपुल जैन
मुंशी लाल मेमोरियल ट्रस्ट के सौजन्य से नगर के मुंशीलाल मेमोरियल क्लीनिक एंड मेटरनिटी सेंटर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मानसिक रोगियों की जांच की गई।
शिविर में फॉर्टिस हॉस्पिटल नोएडा के मशहूर मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ आरके बंसल ने 65 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। मुंशीलाल मेमोरियल क्लीनिक एंड मेटरनिटी सेंटर की चेयरमैन डॉ अंजना शर्मा ने डॉक्टर आरके बंसल का आभार व्यक्त किया। शिविर को सफल बनाने में डॉक्टर बीडी शर्मा, डॉ अंजना शर्मा व नितिन मलिक का विशेष सहयोग रहा। डॉ अंजना शर्मा ने कहा कि मुंशी लाल मेमोरियल ट्रस्ट भविष्य में भी इस तरह के शिविर का आयोजन कर जन सेवा करता रहेगा। उनके ट्रस्ट का उद्देश्य गरीब जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराना है। बताया कि इससे पहले भी उनके क्लीनिक पर कई बीमारियों के शिविर लग चुके हैं, जिनसे बड़ी संख्या में जनता ने लाभ उठाया है।
If you have any doubts, please let me know