बालवीर रिटर्न की खुशी ने स्कूल पहुंच बच्चों संग की खूब मस्ती। | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
दिल्ली पब्लिक स्कूल में टीवी सीरियल बालवीर रिटर्न की अभिनेत्री खुशी भारद्वाज अपने मम्मी,पापा व दादी के साथ आयोजित कार्यक्रम में पहुंची। उनके साथ यूट्यूब की अभिनेत्री ख्याति मीरा भी थी। जहां पर स्कूल की डायरेक्टर ज्योति गुप्ता व प्रिंसिपल योगिता कपिल ने संयुक्त रूप से दोनों अभिनेत्रियों का बुग्गे भेंट कर स्वागत किया।
 यहां राहुल आनंद व भावना तंवर ने संयुक्त रुप से कत्थक डांस कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर यहां कोरोना वायरस से बचने के टिप्स भी दिए गए। सभी ने खुशी भारद्वाज व ख्याति मीरा रघुवंशी के साथ सेल्फी ली और फोटो खिंचवाए। कार्यक्रम में न्यूज एसीबी-7 के एडीटर भावेश शर्मा, ट्रू कल्प कंपनी के एमडी निरंकार कुमार, एन फार न्यूज़ के एडीटर नसीम कुरैशी, बुढ़ाना के समाजसेवी डॉक्टर अब्दुल गफूर सिद्दीकी, अधिवक्ता सृष्टि गुप्ता, फिल्म डायरेक्टर रिखम सोनी, भाकियू नेता सचिन शर्मा, इवेंट मैनेजर महिमा सहलोत, अरशी सैफी, सुरभि अग्रवाल, जयंत कुमार अरोरा, अखिलेश शर्मा, समर्थी माणिक, ऋचा, श्रुति सिंह, स्मृति मुथनेजा, साक्षी भव, विक्रांत चौधरी, गीतांजलि खेड़ा, रीमा अरोरा, स्वेता सिंह, करण चौधरी, सौरभ मिश्रा, सोनिया, सोनल, गरिमा, विजय सिंह, दीप माली, प्रदीप आर्य, फुरकान कस्सार, जुबेर खान, जीशान खान, नेहा शर्मा, निरंजन सिंह, चिंकेश कुमार, रिंकू, रेवा, सोहिल खान, रुपिन कुमार व रोहित वर्मा थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top