धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह। | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
कोरोना वायरस से बचाव के लिए किया गया हवन
सभी ने हवन में आहूति डालकर की विश्व शांति की कामना 

बागपत। विपुल जैन 
मोदी सपोर्टर संगठन के सौजन्य से सादुल्लाहबाद के पीआरपीएस पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में होली मिलन समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाईयां दी। 
मोदी सपोर्टर संगठन के सौजन्य से सादुल्लाहबाद में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में अतिथियों का फूल माला से स्वागत करते कार्यकर्ता

इस मौके पर मोदी सपोर्टर संगठन स्वच्छ पर्यावरण संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद तंवर ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। सभी को इस त्यौहार को परस्पर प्रेम व सद्भाव के साथ मनाना चाहिए। इस दौरान सनातनी संस्कृति के अनुसार हवन का भी आयोजन किया गया। इसमें सभी ने बढ-चढ़कर हिस्सा लिया और सामूहिक रूप से हवनकुंड में आहूतियां डाली। 
मोदी सपोर्टर संगठन के सौजन्य से सादुल्लाहबाद में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम के मौके पर हुए हवन में आहुति डालते लोग
सभी ने सम्पूर्ण विश्व की एवं क्षेत्र की शांति के लिए कामना की। इस दौरान पर्यावरण को स्वच्छ बनाने तथा कोरोना वायरस से बचाव के लिए हवन में लोंग व कपूर की भी आहूतियां दी गई। इस दौरान संगठन द्वारा आगामी किये जाने वाले कार्यक्रमों की रणनीति बनाई गई और सभी के सुझाव लिये गये। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top